logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: जिले में पांच बाल मजदूरों को छुड़ाया गया


बुलढाणा: बुलढ़ाणा में पांच बाल मजदूरों को स्वतंत्र कराया गया है.एक कॉन्ट्रेक्टर द्वारा मध्यप्रदेश से भेड़ चराने के लिए इन मजदूरों को जिले में लाया गया था.बच्चों के बाल अधिकार के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था चाईल्ड लाइन को इस बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद कार्रवाई कर इन बच्चों को भेड़ मालिक के पास से छुड़ाया गया और उन्हें बालगृह भेजा गया.बुलढाणा में स्थित चाईल्ड लाइन संस्था के दफ्तर को मुंबई दफ़्तर से सूचना मिली थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.चिखली मार्ग पर वृंदावन नगर परिसर में भगीरथ खाद कारखाना में सर्च कर वहां से पांच बाल मजदूरों को उनका दोहन करने वालों से छुड़वाया गया.

इस कार्रवाई में संस्था के अधिकारियों के ही साथ बाल संरक्षण अधिकारी ने भी हिस्सा लिया। इस मामले में पुलिस ने मजदुर कॉन्ट्रेक्टर के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया है.पुलिस अब इन बच्चों को उनके घर वापस छोड़ने की तैयारी में है.