logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana : जिले में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से बाढ़, जोरदार बारिश से बानगंगा नदी उफान पर , जनजीवन अस्त-व्यस्त


बुलढाणा: जिले के धाड़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम से शुरू हुई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। रातभर हुई भारी बारिश के कारण बानगंगा नदी में भारी बाढ़ आ गई है।मई महीने में नदी में ऐसा पानी बह रहा है जैसे बरसात का मौसम हो।स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि नदी पर बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिसके कारण धाड़ गांव और धामणगांव का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

पुल पर पानी बढ़ने से नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आपातकालीन स्थिति के बीच नागरिकों ने प्रशासन से मदद की अपील की है। जिले के निचले हिस्सों में जलजमाव हो गया है और खेतों में खड़ी फसलों और सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है।

प्रशासन को त्वरित राहत कार्यों की आवश्यकता है ताकि नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा सके और बाढ़ से उत्पन्न संकट को जल्द से जल्द दूर किया जा सके।