logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, पदयात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हों


शेगांव: अखंड भारत की अवधारणा के साथ भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी अपनी कन्याकुमारी-कश्मीर पदयात्रा पर हैं, और वे देगलूर, नांदेड़ से महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुके हैं. 18 नवंबर को यह भारत जोड़ी पदयात्रा बुलढाणा जिले के शेगांव पहुंच रही है. इस जगह सांसद राहुल गांधी विदर्भ की जनता एवं राज्य के नागरिकों को संबोधित करने जा रहे हैं. जिससे यहां अभूतपूर्व आयोजन स्थल की तैयारी चल रही है. इस बीच सोमवार को पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर और बुलढाना जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने सभा स्थल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नागरिक अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो यह आहवान पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने किया. 

भारत जोडो पदयात्रा को नागरिकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. राज्य में प्रवेश करने के बाद इस पदयात्रा के दौरान सांसद राहुल गांधी की पहली सभा नांदेड़ में हुई थी. मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले सांसद राहुल गांधी की राज्य की दूसरी और एकमात्र सभा तीर्थ स्थल शेगांव में होने वाली है. जिससे इस सभा स्थल पर लाखों लोग मौजूद रहेंगे. इसलिए इस मौके पर जरूरी इंतजाम किए गए हैं. इसी तरह इस बैठक में शामिल होने वाले सांसद राहुल गांधी के लिए अलग मंच और सभा स्थल के लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था की गई है. 

सभा स्थल तक यात्रा के लिए वीआईपी पदयात्री और कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है. सभा स्थल रास्ते में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस दंगा नियंत्रण दस्ते सहित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. यह पदयात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर 60 दिन की यात्रा कर महाराष्ट्र पहुंची. पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने इस स्थान पर बने सभा मंच और बैठने की व्यवस्था, प्रवेश द्वार, सुरक्षा आदि का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया. 

भारत जोडो यात्रा में विदर्भ की जनता ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो, ऐसा आहवान उन्होंने इस समय किया. इस अवसर पर जिला संपर्क प्रमुख तथा पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर, पूर्व मंत्री, चंद्रकांत हंडोरे, जिलाध्यक्ष राहुल बोंद्रे, प्रदेश उपाध्याक्ष नाना गावंडे, संजय राठोड़, श्याम उमालकर, रामविजय बुरूंगले, ज्ञानेश्वर पाटिल, महाराष्ट्र प्रदेश सचिव जयश्री शेलके, गणेश पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष, तेजेंद्रसिंह चव्हाण तथा कांग्रेस कमेटी शहराध्यक्ष किरण देशमुख उपस्थित थे.