logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: नौकरी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, वीडियो बना वायरल करने की दी धमकी 


बुलढाणा: जिले में एक 21 वर्षीय युवती को नौकरी का झांसा देकर बलात्कार करने और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अविनाश भेंडेकर को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से युवती नौकरी की तलाश में थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी अविनाश ने उसे औरंगाबाद में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे वहां ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने युवती ने साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसने उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद से वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के घर पर आकर उसके साथ दोबारा बलात्कार किया। लगातार प्रताडन से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की। मंगुलपीर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विविध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।