logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: 06 लाख का माल जब्त, अवैध शराब की तस्करी


बुलढाना: जिले में चल रहे ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम दिन चारों ओर मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब बांटी जाने की जानकारी है. ग्रामीण इलाकों में रात के समय कई शराबी दिखाई दिए. धड़ल्ले से हो रही शराब तस्करी को लेकर राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की ओर से शहर से सटे ग्राम सागवन व अमडापुर शिवार से करीब 1 लाख 6 हजार 740 रु. की शराब जब्त की गई. 

ग्राम पंचायत चुनाव की तर्ज पर राज्य उत्पादन शुल्क विभाग व पुलिस विभाग की ओर से अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई. जिसके बावजूद शराब विक्रेताओं के हौसले बुलंद है.  ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में इन दिनों शराब की भारी मांग देखी गयी. उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को शराब का लालच देते हुए मतदान की मांग की जा रही थी. तो दूसरी ओर कई जगहों पर उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को पार्टियां दी जा रही थी. जिसके कारण इन दिनों जिले भर में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है. तस्करी के प्रमाण अत्यधिक बढ़ गया है. 

गांव में प्रतिदिन 50 से 70 पेटी अवैध रूप से शराब बेची जा रही है. इस बात की जानकारी मिलते ही शहर से सटे सागवन व अमडापुर शिवार में राज्य उत्पादन शुल्क विभाग ने कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई की. इस समय करीब 1 लाख 6 हजार 740 रू. का माल जप्त किया किया. यह कार्रवाई अमरावती विभाग के उपायुक्त व बुलढाना राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की अधीक्षक भाग्यश्री जाधव के मार्गदर्शन में किशोर पाटिल, निरीक्षक अमित ढालेकर, नीलेश देशमुख, अमोल सोलंकी, नितिन सोलंकी, परमेश्वर चौहान, परमेश्वर पिंपले आदि ने की.