logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मलकापुर में भीषण हादसा, आंध्र प्रदेश के भक्तों की बस ट्रक से टकराई, 3 की हालत गंभीर


बुलढाणा: जिले के राष्ट्रीय महामार्ग  56 पर मलकापुर से नांदुरा के बीच स्थित काटी फाटे के पास रात 3 बजे के करीब एक भयानक दुर्घटना घटी। देव दर्शन के लिए जा रहे आंध्र प्रदेश के भक्तों की एक खाजगी बस खड़े हुए ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में लगभग 35 भक्त घायल हो गए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मलकापुर ग्रामीण पुलिस थाने के ठाणेदार संदीप काळे, जो गश्त पर थे, घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पास के फिरोज ढाबे के मुस्लिम समुदाय के लोग भी मदद के लिए पहुंचे। सभी ने मिलकर घायलों को त्वरित उपचार के लिए मलकापुर ग्रामीण अस्पताल भेजा, जबकि गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को आगे इलाज के लिए बुलडाणा रेफर किया गया।

घायल भक्त आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के निवासी थे और वे नासिक और शिर्डी देव दर्शन के लिए जा रहे थे। यह दुर्घटना तब हुई जब बस ने पीछे से एक खड़ा ट्रक टक्कर मार दी। कुल 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज मलकापुर उपजिला अस्पताल में जारी है।