logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मौली फाटा के पास भीषण हादसा; टिप्पर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो बच्चों की मौत, गुस्साई भीड़ ने टिप्पर में लगाई आग


बुलढाणा: पलशी सुपो से शेगाँव की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल को भेंडवाल के पास मौली फाटा पर एक तेज रफ्तार टिपर ने टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने टिप्पर में आग लगा दी।

आज सुबह करीब 11 बजे पति-पत्नी प्रकाश महादेव खेडकर और साधना प्रकाश खेडकर अपने दो पोते पार्थ चोपड़े (6 साल) और युवराज मोहन भागवत (5 साल) के साथ मोटरसाइकिल पर पलशी सुपो, जलगांव जामोद से शेगाँव के लिए निकल रहे थे।

इसी बीच मौली फाटा पर पीछे से तेज गति से आ रहे टिप्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों पोतों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादी-दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने टिप्पर में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर जलगांव जामोद पुलिस के साथ-साथ खामगांव संभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रेणिक लोढ़ा भी घटनास्थल पर पहुंचे। आगे की कार्रवाई जलगाव जामोद पुलिस कर रही है।