logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि महामार्ग भीषण हादसा, सीमेंट की रेलिंग से टकराई कार, फिर लगी आग; दो की मौत


बुलढाणा: समृद्धि महामार्ग पर हादसों का दौर लगातार जारी है। सोमवार सुबह फिर एक कार हादसे का शिकार हो गई, कार में आग लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए बीड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान अजय दिनेश भिलाला (शाजापुर, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। हादसा इतनी भीषण थी कि, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, समृद्धि महामार्ग से कार क्रमांक MH 02 CR 1459 से नागपुर से मुंबई की तरफ से शिर्डी जा रही थी। जैसे ही कार बुलढाणा जिले के देउलगांव पोल के पास पहुंची सड़क किनारे बने रेलिंग से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि, टकराते ही कार में आग लग गई। कार में तीन लोग मौजूद थे। हालांकि, रफ़्तार तेज होने के कारण पीछे बैठे एक व्यक्ति कार से बाहर गिर गया। वहीं कार में बैठे दो लोग बाहर निकल नहीं सके और जलकर कार में ही मौत हो गई। 

घटना इतनी भीषण थी कि, हादसा होते ही कार जलकर ख़ाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया गया। कार में बैठे दोनों व्यक्ति का शव पूरी तरह जल गए। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मिली वहीं घायल को इलाज के लिए बीड के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे सुचारु कराया। पुलिस ने आकाशमीक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।