logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल


बुलढाणा: समृद्धि महामार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुलढाणा जिले के दुसरबीड टोल नाके के पास देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक गणेश गायकवाड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद मच्छिंद्र क्षीरसागर गंभीर रूप से घायल हो गए।

संभाजीनगर निवासी गणेश गायकवाड ट्रक लेकर नागपुर की ओर जा रहे थे। दुसरबीड टोल नाके के निकट अचानक झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और दुसरबीड इंटरचेंज के पास लोहे के पोल से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस टक्कर में गणेश गायकवाड ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया,जबकि मच्छिंद्र क्षीरसागर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही समृद्धि महामार्ग की आपातकालीन टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना के कारण समृद्धि महामार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस की मदद से सामान्य किया गया।

समृद्धि महामार्ग पर लगातार हो रहे हादसे वाहन चालकों के लिए एक चेतावनी हैं कि लंबी दूरी तय करते समय उचित विश्राम लेना और सतर्कता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।