logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: आव्हाड महिला को नहीं लगाते हाथ, तो वह नहीं दर्ज करवाती केस: संजय गायकवाड़


बुलढाणा: एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ एक महिला ने छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। संबंधित महिला का आरोप है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार के पास जमा भीड़ ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर विधायक पद से इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। वहीं अब इस पर शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने प्रतिक्रिया दी है। गायकवाड़ ने कहा है कि अगर जितेंद्र आव्हाड ने महिला को नहीं छुआ होता तो वह शिकायत दर्ज नहीं करती।  वह बुलढाणा में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए संजय गायकवाड़ ने कहा, 'जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ दर्ज किया गया मामला सही है या झूठ? यह कोर्ट में साबित होगा। उस दौरान हमारे खिलाफ कई अपराध दर्ज किए गए थे। हम तब भी यही कहते थे। लेकिन अंत में कोर्ट इस पर फैसला करेगा। तो अब आव्हाड कितना भी चिल्लाए, उसका कोई मतलब नहीं है। क्योंकि मैंने खुद संबंधित महिला की प्रतिक्रिया सुनी है। इसमें महिला ने कहा, ''आव्हाड ने मुझे ऐसे दूर किया जैसे मैं अछूत हूँ।"

संजय गायकवाड़ ने कहा,  “इसके अलावा महिला किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं है। तो यह राजनीति नहीं है। अगर आव्हाड  ने महिला को नहीं छुआ होता, उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया होता, तो वे शिकायत दर्ज नहीं कराती।  आव्हाड को इस्तीफा देना चाहिए या नहीं? यह पूरी तरह से उनका सवाल है। जनता ने आपको काम करने के लिए चुना है। आपको लोगों का काम करना चाहिए। राजनीति में ऐसी चीजें होती रहती हैं। हमारे खिलाफ कई मामले दर्ज थे। लेकिन हमने राजनीति नहीं छोड़ी है।"