logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: चिखली-जाफराबाद मार्ग पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर दोपहिया पेंड से टकराई; तीन की मौत


बुलढाणा: चिखली तहसील के चिखली-जाफराबाद मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक गंभीर दुर्घटना घटी। तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। दोपहिया वाहन पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना पलासखेड के दौलत गांव के सामने भोकरवाड़ी के पास घटी।

घटना की सूचना मिलने पर चिखली पुलिस मौके पर पहुंची। मारे गए तीनों युवक मराठवाड़ा के सिल्लोड (छत्रपति संभाजी नगर जिला) तालुका के पिंपरी के निवासी हैं। हादसे में मरने वाले युवकों के नाम रोहित महादु चाबुकस्वार (उम्र 24 वर्ष), शुभम रमेश चाबुकस्वार (उम्र 25 वर्ष) और सोनू सुपदु उसारे (उम्र 23 वर्ष) हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये तीनों युवक पल्सर वाहन (पंजीकरण क्रमांक एमएच 15, 0757) में सवार होकर कुंभारी जा रहे थे। घटना का विस्तृत विवरण यहां उपलब्ध नहीं है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।