logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा, कार की टक्कर से तीन की मौत; दो गंभीर रूप से घायल


बुलढाणा: बुलढाणा जिले से गुजरने वाले समर्द्धि महामार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां अज्ञात वहाँ ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुंबई कॉरिडॉर के चैनल 304 के पास हुई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

मृतकों की पहचान लताबाई पुरुषोत्तम मेहेर, मुकेश अनुज राम मेहेर और अत्मजा मुनोरबोद छत्तीसगढ़ निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी कार से मुंबई की तरफ जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी बुलढाणा जिले के मुंबई कॉरिडॉर के चैनल 304 के पास पहुंची पीछे से आती तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चालक समेत पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ दो और लोगों की मौत हो गई। घायलों की स्थिति को देखते हुए बचे दो को संभजी नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्तिथि गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद आरोपी अज्ञात चालक मौके से फरार हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पंचनामा पूरा करने के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।