logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: विवाहित प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


खामगांव: स्थानीय कॉटन मार्केट स्थित आदर्श लॉज में एक विवाहित प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने अपने भाई को वीडियो कॉल कर आत्महत्या की जानकारी दी थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास सावले (27) निवासी कलंबी, तहसील बालापुर यह गुरूवार की सुबह छह बजे उसकी प्रेमिका शीतल नितोने (24) को लेकर यहां के आदर्श लॉज पर आया एवं उसने शीतल यह उसकी पत्नी होने की बात कहकर लॉज में कमरा किराए से लाया. कुछ समय बाद विकास ने वीडियो कॉल कर अपने भाई को अंतिम बार देख लें, ऐसा कहकर आत्महत्या करने की जानकारी दी.

पश्चात विकास सावले एवं शितल नितोने इन दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. विकास का भाई लॉज पर आने के बाद लॉज के कमरे का दरवाजा तोड़कर देखने पर घटना उजागर हुई. घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा करते हुए दोनों शव कब्जे में लिए. उनके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

दोनों थे विवाहित

आत्महत्या करनेवाले यह दोनों भी प्रेमी युगल विवाहित थे. शीतल नितोने (24) निवासी नांदुरा को दो बेटे एवं एक बेटी होकर पति सुनील यह दिव्यांग हैं. शितल यह मुंबई में मरीज संभालने का काम करती थीं. उसका मायका खामगांव तहसील के ग्राम कंझारा हैं. उसी तरह मृतक विकास सावले (27) निवासी कलंबी तह.बालापुर को भी दो बेटे हैं. वह इंदौर में मशीन ऑपरेटर का काम करता था. जिस कारण उक्त युवक वहां रहता था, ऐसी जानकारी प्राप्त हुई हैं.