logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शवों का किया गया सामूहिक अंतिम संस्कार, मंत्री गिरीश महाजन सहित परिजन हुए मौजूद


बुलढाणा: जिले के सिंदखेड राजा में समृद्धि हाईवे पर एक निजी लग्जरी बस के हादसे का शिकार और उसके बाद बस में सवार 25 यात्रियों की मौके पर मौत। इस हादसे ने पुरे देश को स्तब्ध कर दिया। सभी शवों को बुलढाणा के जिला सामान्य अस्पताल में रखा गया था। लेकिन शवों के जलने से मृतको की पहचान करना एक कठिन काम है। उधर, हादसे में मरने वालों के परिजन सैकड़ो मील का सफर कर बुलढाणा पहुंचे।

अस्पताल के बाहर जुटे परिजनों की चीख-पुकार से पूरा परिसर दहल उठा है। लोग अपनों की तलाश और और शवों को ढूंढ़ते दिखे। इन हादसे में किसी ने अपनी पत्नी, पति, बेटा, बेटी खोयी है। अस्पताल परिसर में ही परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। दोपहर बाद इन सभी शवों का बुलढाणा के श्मशान घाट में बेहद गमगीन माहौल में सामूहिक दाह संस्कार किया गया है।

 25 शवों में से 24 का अंतिम संस्कार हिंदू और बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया, जबकि एक यात्री, जो मुस्लिम था, को दफनाया गया। सामूहिक अंत्येष्टि के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी उचित इंतजाम किये गये थे। इस मौके पर राज्य के चिकित्सा उच्च शिक्षा एवं जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन और कलेक्टर डाॅ. एचपी तुम्मोड और जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कडासने उपस्थित थे।