logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: श्री गजानन महाराज मंदिर में आज से मोबाइल फोन पर पाबंदी; नियमों का उल्लंघन करने पर फोन होगा 'जब्त'


बुलढाणा: विदर्भ की पंढरी के रूप में प्रसिद्ध शेगांव के श्री गजानन महाराज मंदिर संस्थान ने भक्तों की सुविधा और मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। आज, 11 मई से मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब भक्तों को मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही अपना मोबाइल 'स्विच ऑफ' करना अनिवार्य होगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?
संस्थान के अनुसार, पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में मोबाइल का उपयोग अत्यधिक बढ़ गया था। इसके कारण मंदिर की व्यवस्था और भक्तों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंदिर में सेल्फी लेने, फोटो खींचने और वीडियो बनाने की होड़ के कारण दर्शन की कतार धीमी हो जाती थी। मंदिर परिसर में जोर-जोर से फोन पर बात करने से वहां की शांति भंग हो रही थी और श्रद्धालुओं का ध्यान भटक रहा था। सुचारू रूप से दर्शन सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कड़ा कदम उठाया गया है।

नियम तोड़ा तो मोबाइल होगा जब्त
संस्थान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भक्त मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता पाया गया, तो उसका फोन तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। जब्त किए गए फोन को वापस पाने के लिए संस्थान द्वारा निर्धारित एक जटिल प्रक्रिया का पालन करना होगा, जिससे भक्तों का समय और मानसिक शांति खराब हो सकती है। संस्थान की अपील, "मानसिक परेशानी से बचने और अपना समय बचाने के लिए सभी भक्त अनुशासन का पालन करें। मुख्य द्वार से प्रवेश करते समय ही अपने फोन बंद कर दें।"

अनुशासित सेवा के लिए मशहूर है शेगांव
श्री गजानन महाराज संस्थान अपनी सटीक व्यवस्था और अनुशासन के लिए पूरे देश में जाना जाता है। आषाढ़ी, कार्तिकी एकादशी, राम नवमी और प्रगट दिन जैसे उत्सवों पर यहाँ लाखों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में 'श्री' के शांतिपूर्ण और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए संस्थान ने इस नए नियम को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है।