logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: नाबालिग के साथ छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार


नांदुरा: तहसील के एक गांव से पढाई के लिए शहर में आई एक नाबालिग युवती का अपरण कर उसके साथ छेड़खानी करने वाले अलग समाज के युवक को नागरिकों ने पकड़कर उसकी पिटाई की तथा उसे पुलिस हिरासत में दिया। इस मामले में पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी का नाम कलीम शहा है। 

विगत सप्ताह हुए लव जिहाद की दो घटनाओं के कारण तहसील में पहले ही तणाव का वातावरण हैं। उसी तरह 4 मार्च को पूरा नांदुरा शहर बंद रखकर मोर्चा शहर से निकालकर तहसील कार्यालय पर पहुंचने वाला है। उसी में और एक घटना सामने आने से सकल हिंदू समाज में तीव्र आक्रोश की लहर निर्माण हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के एक गांव निवासी 14 वर्षीय पीडित छात्रा शहर के एक स्कूल में पढाई के लिए आती है। सुबह वह स्कूल होने के बाद निजी क्लास की ओर जा रही थी। लेकिन क्लास को समय होने से वह शिक्षक के घर के बाहर खड़ी थी। इस बीच आरोपी कलीम शहा दुपहिया पर आया और उसने छात्रा को जबरदस्ती से उसके दुपहिया पर बैठाकर मलकापुर मार्ग से एक गांव के समीप सुनसान जगह ले जाकर वहां उक्त लड़की के साथ छेड़खानी की। 

पीडिता ने हंगामा मचाने पर आस पास परिसर के नागरिक वहां आए तथा उन्होंने उक्त युवक की पिटाई कर उसे पुलिस हिरासत में दिया। इस घटना के बाद हिंदुत्ववादी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाने में पहुंचे तथा पीडिता छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कलीम शहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 365, 354, 354 ड, सहित धारा 8, 12 पोस्को कानून 2012 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक इंगोले कर रहे हैं।