logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: धूम्रपान विवाद में वृद्ध की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 


बुलढाणा: खामगांव तहसील के तरोड नाथ में मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां धुएं के विवाद में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। मृत व्यक्ति का नाम  रघुवीर हरदास घोती (65) है। हत्या के बाद आरोपी भाग निकला, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम देवराम काशिराम वाघमोडे (60) है। आरोपी और मृतक के खेत आजू बाजू हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब दोनों खेत में थे, इसी दौरान धुएं को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी देवराम ने रघुवीर घोटी के सीने पर ईंट मार दी। वाघमोड़े का किया वार इतना घातक था कि, रघुवीर जमीन पर गिर गए और मौके पर ही मौत हो गई। घोती की हत्या करने के बाद वाघमोडे मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पिंपलगांव राजा थाने के थानेदार सतीश आडे टीम सहित मौके पर पहुंचे। आरोपित वाघमोड़े का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।