logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: राजूर घाट में खिले पलाश के फूल, प्रकृति प्रेमियों को कर रहे आकर्षित


बुलढाणा: वसंत ऋतु के आते ही जंगलों में पलाश के सुंदर फूल खिलने लगते हैं। इन लाल-केसरिया फूलों ने बुलढाणा के राजूर घाट को और भी खूबसूरत बना दिया है।

पलाश के ये फूल प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।होली का त्योहार नजदीक आते ही पलाश के फूलों की यादें ताजा हो जाती हैं।

यह फूल न सिर्फ देखने में सुंदर होते हैं, बल्कि इनका उपयोग होली के रंग बनाने में भी किया जाता है।

गर्मी के मौसम में जब पेड़-पौधे सूखने लगते हैं, तब यह फूल जंगलों में नई ऊर्जा और रंगत भर देते हैं।इन दिनों राजूर घाट की पहाड़ियों और जंगलों में पलाश के फूलों की लाल-केसरिया चादर बिछी हुई है।यह नजारा देखने के लिए कई पर्यटक और फोटोग्राफर यहां आ रहे हैं।