logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मिशन परिवर्तन के तहत गोवंश तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, 17 मवेशियों को कराया मुक्त


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के जळगांव जामोद पुलिस ने मिशन परिवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गोतस्करों के कब्जे से 17 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुरेशी मोहल्ले में 17 मवेशियों को कथित तौर पर कटाई के उद्देश्य से बांधकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर छापेमारी की और आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 45 हजार रुपए मूल्य के जीवित मवेशियों को बरामद किया।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, ये मवेशी शेख शेरा शेख युसुफ, निवासी कुरेशी मोहल्ला के बताए जा रहे हैं। इस मामले में जळगांव जामोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच थाना प्रभारी नितीन कुमार पाटील के मार्गदर्शन में की जा रही है।