logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: लापता नाबालिग लड़कियों को ढूंढने में पुलिस निष्क्रिय, गुस्साए ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया प्रदर्शन


बुलढाणा: जिले के मोताला तहसील के पिंपरी गवली गांव में एक महीने के भीतर दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में लगभग सात लड़कियां लापता हो चुकी हैं, लेकिन अब तक पुलिस उन्हें खोजने में नाकाम रही है।

इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा रहा है। गुमशुदा लड़कियों की तत्काल तलाश की मांग को लेकर पिंपरी गवळी गांव के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना नेत्री जयश्री शेळके ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा करने में पूरी तरह असफल रही है।