logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: वंचित प्रमुख ने राज्य में दो राजनीतिक धमाके होने का किया दावा, गायकवाड़ बोले- न बोले न बोलना ज्यादा अच्छा


बुलढाणा: राज्य की राजनीति बड़ी तेजी से बदलती जारही है। एक तरफ ठाकरे गुट और शिवसेना एक दूसरे पर कई आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खबरें आ रही हैं कि नेता प्रतिपक्ष अजित पवार अपने 40 विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। इसी बीच वंचित प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने बयान दिया कि, जल्द ही राजनीतिक बम फटेगा। इस पर एक बार फिर संजय गायकवाड़ ने बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि, अभी राज्य में कितने राजनीतिक बम फटेगा उसपर न ही बोले तो ज्यादा अच्छा है। 

ज्ञात हो कि, एक साल पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 50 विधायकों के साथ महाराष्ट्र में परमाणु बम गिराया था। इसलिए विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में कितने परमाणु बम गिरेंगे इसका अनुमान न लगाया जाए तो बेहतर है। प्रकाश अंबेडकर के बाद संजय गायकवाड़ ने भी ऐसा बयान दिया था और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि राज्य की राजनीति में और क्या-क्या होगा।

विधायक संजय गायकवाड़ ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर बात करते हुए प्रकाश अंबेडकर के बयान का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रकाश अंबेडकर ऐसा कह रहे थे तो उन्होंने ऐसा बयान इसलिए दिया होगा क्योंकि उन्हें कुछ ज्ञान था। गायकवाड़ ने कहा, “अगर प्रकाश अंबेडकर कह रहे हैं कि पंद्रह दिनों में दो बड़े बम फटेंगे, तो वे जिम्मेदारी से बोल रहे हैं, उन्होंने विश्वास के साथ कहा।”

विकास रोक रहे धीरज लिंगाड़े

बुलढाणा शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर विधायक धीरज लिंगाड़े पर भी निशाना साध। इसी के साथ विकास कार्यो को रोकने का आरोप लगाते हुए निशाना भी साधा। विधायक  गायकवाड़ ने कांग्रेस के पूर्व विधायकों को भी चेतावनी दी है कि मुख्यमंत्री मेरी सरकार है और मैं दखलअंदाजी नहीं होने दूंगा।