logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शेगांव में मानसून पूर्व बारिश ने मचाई तबाही, कई जगहों पर गिरे पेड़ गिरे, बिजली बाधित होने से अँधेरे में डूबा गांव


बुलढाणा: जिले के शेगाव तहसील में पिछले एक हफ्ते से बुलढाणा जिले के विभिन्न हिस्सों में हो रही मानसूनपूर्व बारिश ने आम नागरिकों और किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हर रोज शाम के समय कहीं न कहीं तेज बारिश की बौछारें गिर रही हैं, जिससे गर्मी की फसलें और फल बागानों को भारी नुकसान हो रहा है।

मंगलवार की शाम से लेकर रात देर तक शेगाव तहसील में हुई मूसलधार बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। शेगाव से वरवट मार्ग पर स्थित कालखेड, मनसगांव, आडसुल, झाडेगांव और येउलखेड के खेतों और गांवों में कई पेड़ उखड़कर गिर गए।

इससे रात के समय इस मार्ग पर यातायात भी बुरी तरह प्रभावित रहा।वहीं दूसरी ओर, इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने वाले कई बिजली के खंभे भी तेज हवा की वजह से गिर गए, जिससे कई गांवों में रात से ही अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों को बिजली की आपूर्ति ठप होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।