logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: भाजपा में प्रवेश को राहुल बोंद्रे ने बताया अफवाह, कहा- मैं आखिरी समय तक कांग्रेस में रहूंगा


बुलढाणा: भारतीय जनता पार्टी विधायक और जिला अध्यक्ष आकाश फुंडकर ने पिछले दिनों कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने का दवा किया था। जिसके बाद से शहर की राजनीति गर्मी गई है। सभी तरफ यह चर्चा शुरु हो है कि, आखिर वह तीन नेता कौन है? इन्हीं चर्चाओं के बीच कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल बोंद्रे के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। वहीं मंगलवार को बोंद्रे ने इसपर अपना स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने भाजपा में जाने की बात को अफवाह बताते हुए कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में खलबली मची हुई है। इसलिए वह ऐसी अफवाह फैला रहे हैं। मैं कांग्रेस का हूँ और आखिरी सांस तक कांग्रेस में ही रहूंगा। 

यूसीएन से बात करते हुए बोंद्रे ने कहा, जब से देश में भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है, तब से भाजपा के खेमे में खलबली मची हुई है। इसलिए वे इस तरह की व्यवस्था की अलग-अलग भ्रांतियां और गलतफहमियां फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, स्थिति यह है कि कांग्रेस से दूसरी पार्टियों को जाने का लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन बीजेपी से ही कांग्रेस में आने वाले लोगों की एक बड़ी फौज है। 

कांग्रेस में जन्मा और मरुंगा

बोंद्रे ने कहा, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में इस जिले के कई भाजपा नेताओं ने मुझसे संपर्क किया है। मुझे भाजपा में शामिल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है, मैं कांग्रेस में पैदा हुआ हूं और मैं कांग्रेस में मरूंगा और मेरी आखिरी सांस भी होगी इस पार्टी के लिए और एक बात मैं कहता हूं कि जब तक इस देश से मनुवादी विचार नहीं हटा देता तब तक मैं अपनी अंतिम सांस नहीं लूंगा।

18 को जिले में भारत जोड़ो यात्रा 

राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश कर गई है। यात्रा अभी नांदेड़ जिले में हैं। 18 नवंबर को यात्रा बुलढाणा पहुंचेगी। इसको लेकर जिला कांग्रेस ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेता जिले में डेरा डाले हुए हैं। वहीं आना-जाना शुरू है। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान तीन दिन जिले में रहेंगे। इस दौरान वह शेगांव जाकर गजानन महाराज की समाधि का दर्शन करेंगे।