logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: खामगांव में मान्यवर श्री लाकडी गणपति मंदिर का जीर्णोद्धार, कलश यात्रा और प्राणप्रतिष्ठा संपन्न


बुलढाणा: खामगांव का आराध्य देवता माने जाने वाले मान्यवर श्री लाकडी गणपति पूरे पंचक्रोशी क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। अय्याची कोठी स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद आज भव्य कलश यात्रा और श्री गणपति की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन किया गया।

सजाई गई बैलगाड़ी पर विराजमान लाकडी गणपति की प्रतिमा को शहरभर से भव्य कलश यात्रा के रूप में निकाला गया। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा का दर्शन किया और जगह-जगह यात्रे का स्वागत किया। मंदिर पहुंचने के बाद प्रसाद अग्रवाल और मोनिका प्रसाद अग्रवाल के हस्ते विधिवत पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा की प्राणप्रतिष्ठा की गई। इसके बाद महाआरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

खामगांव में इस लाकडी गणपति को विशेष मान्यता प्राप्त है। गणेशोत्सव के विसर्जन जुलूस की शुरुआत मान्यवर गणपति के प्रस्थान के बिना नहीं होती। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक दिलीपकुमार सानंदा अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और श्री का आशीर्वाद लिया।  श्रद्धा, परंपरा और आस्था से सजा यह ऐतिहासिक आयोजन खामगांव के लिए अविस्मरणीय रहा।