logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि पर दौड़ रहे रिक्शा, नींद में प्रशासन, दुर्घटना होने पर कौन होगा जिम्मेदार?


बुलढाणा: मुंबई-नागपुर समृद्धि राजमार्ग कुछ दूरी यानी करीब 501 किलोमीटर तक यातायात के लिए खुला है। जारी अधिसूचना के अनुसार, दोपहिया वाहनों के साथ-साथ तिपहिया रिक्शा और अन्य तिपहिया वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, समृद्धि प्रशासन की नाक के नीचे इस मार्ग पर दोपहिया वाहनों के साथ तीन पहिया रिक्शा भी चलते नजर आ रहे हैं।

हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे समृद्धि राजमार्ग देश का सबसे बड़ा ऐसा एक्सप्रेसवे है जिसकी गति सीमा 80 से 120 किमी प्रति घंटा है। इस राजमार्ग पर प्रत्येक वाहन स्थिर गति से चलता है। लेकिन इस राजमार्ग पर दोपहिया, तिपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध के बावजूद बुलढाणा जिले के मेहकर के पास टोल प्लाजा के पास समृद्धि राजमार्ग पर एक मालवाहक रिक्शा दौड़ता नजर आया, और वह भी विपरीत दिशा में, इसलिए इस राजमार्ग की सुरक्षा अब खतरे में है।

विपरीत दिशा में दौड़ रहे इस मालवाहक तिपहिया रिक्शा का वीडियो एक यात्री ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया है। ऐसे समय में कोई हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? ऐसा सवाल उठ रहा है।