logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: लुटरो ने परिवार पर किया हमला, लाखों का सामान लेकर हुए फरार


बुलढाणा: खामगांव तहसील के बोरी अदगांव के समीप रहने वाले एक किसान के घर मंगलवार की आधी रात को आठ से दस लोगों ने लूट एक इरादे से हमला कर दिया। लुटेरों ने लाठी, लोहे के पाइप और चाकुओं से किये हमले में महिलाओं सहित चार लोग घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए खामगांव उप जिला सामान्य अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस दौरान आरोपियों ने लाखो का सामान लेकर फरार हो गए। आरोपित रुपये लेकर फरार हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, किसान गौरव मारुति तायड़े अपने परिवार के साथ गांव से दो किलोमीटर दूर बालापुर मार्ग स्थित खेत में बने घर में रहते हैं। आधी रात के करीब आठ से दस चोर हाथ में लाठी, चाकू व अन्य सामग्री लेकर घर में घुस गए। उसने भी आगे आकर उसकी पिटाई कर दी। गौरव व उसके भाई ने इसका विरोध किया तो चोर ने घर की महिलाओं समेत दोनों की पिटाई कर दी। इस दौरान लुटेरे ने महिलाओं और उनके गलो में पहने सोने के आभूषण सहित एक लाख रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गये। 

घटना की जानकारी तुरंत खामगांव ग्रामीण पुलिस को दी गई। पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  इस घटना से खामगांव क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है।