logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि महामार्ग दो कारों में जोरदार टक्कर; सात की मौत, तीन गंभीर घायल


बुलढाणा: नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ़्तार वाहन चलाने की वजह से हादसों का सिलसिला जारी है। मार्ग पर आये दिन बड़े हादसे होते रहते है। अब एक बार फिर से जालना जिले में इस महामार्ग पर तेज रफ़्तार दो कारों की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और चार लोग  घायल हुए है जिनमे से ३ लोगों की हालत चिंताजनक है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार नागपुर से मुंबई की और जा रही थी, जबकि बुलढाणा  जिले के देऊळगाव राजा तहसील से कुछ लोग अपनी स्विफ्ट कार से निकले थे। इसी दौरान दोनों कार में जोरदार टक्कर हो। हादसा इतना भयानक था कि, घटनास्थल पर ही दोनों कार में सवार सात लोगों को मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग भी घायल हुए है। 

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मदद के लिए पहुँच गई और घायलों को अस्पताल में पहुंचाई। लेकिन पहुंचते ही एक और घ्याल ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन लोगों की हालत काफी नाजुक होने से उन्हें बेहतर इलाज के लिए   छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी अस्पताल में पहुँचाया गया है।   

समृद्धि महामार्ग पर हादसे के बाद दोनों वाहनों को सड़क पर से हटाने के लिए पुलिस को  क्रेन की मदद लेनी पड़ी, बाद में  दोनों कारों को समृद्धि महामार्ग के किनारे ले जाकर सड़क को यातायात के लिए खोला गया। मृतकों में तीन लोग बुलढाणा जिले के देउलगांव राजा तहसील के हैं।