logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: संजय गायकवाड़ भूले मर्यादा, संजय राउत को जवाब देते दी गाली 


बुलढाणा: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अगुवाई में जब से विधायकों ने बगावत की है, उसके बाद से ही उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से विधायकों पर लगातार हमला किया जा रहा है। उद्धव सहित तमाम नेता विधायकों को गद्दार बता रहे हैं। वहीं शिंदे गुट की तरफ से उसी भाषा में जवाब दिया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान नेता मर्यादा की सीमा को लांघते हुए विवादित बयान दे रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बुलढाणा विधायक संजय गायकवाड़ ने संजय राउत को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। लाइव मीडिया से बात करते हुए गायकवाड़ ने राउत को सरेआम गाली दे दी। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

दरअसल, संजय राउत ने नासिक दौरे के दौरान शिंदे गुट पर निशाना साधा था। राउत ने कहा कि, जैसे फिल्मों में अमिताभ बच्चन के हाथ पर 'मेरा बाप चोर है' लिखा हुआ था, वैसे ही शिंदे गुट के विधायकों के माथे पर 'गद्दार' लिखा हुआ था, जो आने वाली कई पीढ़ियों तक उन्हें प्रभावित करेगा।" राउत के इसी बयान पर जवाब देते हुए गायकवाड़ ने बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। 

गायकवाड़ ने कहा, "हमारी आने वाली पीढ़ियां इस बात पर गर्व करेंगी कि हमने विद्रोह-क्रांति की है न की देशद्रोह। इस के आगे राउत को गाली देते हुए गायकवाड़ ने कहा, संजय राउत अब ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करें। सवाल बाकी है कि हम लड़ें या गिरें, जनता को हमारा फैसला मंजूर है। कांग्रेस और एनसीपी से आपका हाथ मिलाना लोगों को स्वीकार नहीं है। जनता ने आपको शिवसेना-बीजेपी के तौर पर चुना। फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन का संवाद ठीक है, लेकिन हम देखेंगे कि हम महाराष्ट्र में कितनी सीटों पर जीतते हैं और आप कितनी सीटों पर जीतते हैं।

ज्ञात हो कि, यह पहला मौका नहीं है जब शिंदे गुट के नेताओं की तरफ से विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी की गई है। इसके पहले कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने एनसीपी नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बात कही थी। सत्तार के बयान के बाद राज्य में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था।