logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana : भीषण गर्मी बनी जानलेवा; चिखली डिपो में एसटी चालक की हिट स्ट्रोक से मौत


बुलढाणा: जिले के चिखली में  महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के चालक संजय मोरे  की भीषण गर्मी के चलते हिट स्ट्रोक से मौत हो गई। 20 अप्रैल की रात 8 बजे अपनी नियमित ड्यूटी पूरी करने के बाद वे बस के साथ चिखली आगार लौटे थे। लौटने के कुछ देर बाद उन्होंने अपने सहकर्मियों से असहजता और अत्यधिक गर्मी लगने की शिकायत की।

धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती गई और 21 अप्रैल की तड़के 4 बजे उन्हें तत्काल डॉ. मिसाळ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।विदर्भ में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, संजय मोरे की मौत हिट स्ट्रोक के कारण हुई है। मोरे अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिससे उनके असामयिक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस हृदयविदारक घटना से परिवहन विभाग के सहकर्मियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। अब कर्मचारी संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता एसटी महामंडल से अपील कर रहे हैं कि चालकों और कंडक्टरों के लिए गर्मी से बचाव हेतु विशेष उपाय किए जाएं जैसे कि शीतल जल की व्यवस्था, कूलिंग कैप, स्वास्थ्य जांच और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा। 

देखें वीडियो: