logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शराबी पिता की बेटे ने की हत्या, अक्षय तृतीया के दिन लोणी गुरव गांव में फैली सनसनी


बुलढाणा: जिले की खामगांव तहसील स्थित लोणी गुरव गांव में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय युवक ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोरख हिवराले (55) के रूप में हुई है, जो शराब की लत और पत्नी पर अत्याचार करते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरख हिवराले नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करते थे। इससे क्षुब्ध होकर उनके बेटे धनंजय गोरख हिवराले ने इस अत्याचार को हमेशा के लिए समाप्त करने का निर्णय लिया। मंगलवार रात को जब गोरख शराब के नशे में सो रहे थे। तभी धनंजय ने उन पर लकड़ी के डंडे से कई बार वार कर उनकी हत्या कर दी।

बुधवार सुबह जब गोरख अपने घर में मृत पाए गए तो गांव में हड़कंप मच गया। लोणी गुरव के पुलिस पाटिल और स्थानीय नागरिकों ने खामगांव ग्रामीण पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रेणिक लोढ़ा और उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप पाटिल अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने आरोपी बेटे धनंजय को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। यह घटना पूरे गांव में शोक और सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।