logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: तेज रफ्तार क्रूजर ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत


बुलढाणा: तेज रफ्तार क्रूजर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा आज दोपहर बुलढाणा के पास राजूर घाट पर हुआ। मृतक नांदुरा तहसील के रहने वाले हैं। यह हादसा बुलढाणा-मलकापुर राज्य राजमार्ग पर राजूर घाट के पहले मोड़ पर हुआ। मृतकों की पहचान महेश मारोती मुरहेकर (28) और आत्माराम दुर्योधन भोलांकर (37) हैं। दोनों नांदुरा तहसील के शिरसोली के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक बाइक क्रमांक एमएच14एए8161 दोपहिया वाहन पर बुलढाणा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रूजर एमएच14एचडी0867 ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।