logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Buldhana

Buldhana: एसटी डिपो को मिली पांच नई एसटी बसें, यात्रियों को मिली हलकी राहत


बुलढाणा: बुलढाणा डिपो में बसों की हालत बहुत खराब होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को अपनी जान हथेली पर रखकर यात्रा करनी पड़ती है, इसे देखते हुए बुलढाणा के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने बुलढाणा जिले में 460 एसटी बसों की मांग की थी।

बुलढाणा एसटी डिपो में 50 से 60 बसों की मांग मंत्री प्रताप सरनाईक से की गई थी, इनमें से पांच गाड़ियां अब बुलढाणा डिपो में आ गई हैं। इससे यात्रियों को कुछ राहत मिली है और अगले चरण में जल्द ही अन्य बसें भी उपलब्ध होंगी। आज विधायक संजय गायकवाड़ ने इस बस के लिए पूजा-अर्चना की और इसका लोकार्पण किया।