logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: स्टेट बैंक मैनेजर की अज्ञात लोगों ने की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव


बुलढाणा: जिले के मेहकर लोनार तहसील में स्टेट बैंक की हिरदाव शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत 32 वर्षीय उत्कर्ष पाटिल की हत्या कर दी गई। सोमवार शाम साढ़े छह बजे गन्ने के खेत में शव मिला। मृतक उत्कर्ष मुंबई निवासी है। तीन महीने पहले ही वह मुंबई से ग्रामीण क्षेत्रों में मैनेजर के पद पर हिरदाव शाखा में तबादला हुआ था। सवाल उठाया जा रहा है कि महज 3 महीने पहले ही इस इलाके में काम करने आए उत्कर्ष पाटिल की हत्या किसने और किसके लिए की।

नौकरी से दे दिया था इस्तीफा 

मृतक उत्कर्ष अपने काम में अच्छे और कानून के हिसाब से चलने वाले थे। लेकिन पिछले कुछ समय से वह विचलित थे। इसी कारण उत्कर्ष ने मैनेजर पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो किसी पुराने विवाद हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है। 

बॉडी के पास मिला चाकू

खास बात यह है कि हत्यारों ने जिस चाकू से उसकी गर्दन पर वार किया वह भी घटनास्थल पर ही रखा हुआ था! जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या थर्टी फर्स्ट की पार्टी में हुई है या इसके पीछे कोई और रहस्य है। ऐसे में मामला दर्ज करने और घटना स्थल का निरीक्षण करने जैसे जांच के तमाम मामले अभी लंबित हैं।