logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर गुट का ‘ऑपरेशन गुटनेता’ सफल; सुरेंद्र अडबाले बने मनपा कांग्रेस के नए गुट नेता, राजेश अडूर की हुई छुट्टी ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: हाईवे से गुजरने वाले वाहनों पर पत्थरबाजी, लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास


बुलढाणा: जिले में अभी तक चोरों द्वारा लोगों के घरों को ही निशाना बनाया जा रहा था, लेकिन अब राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों को भी लूटने के प्रयास का मामला सामने आया है। इसी को लेकर मंगलवार सुबह हाईवे से गुजरने वाले वाहनों पर पत्थरबाजी की गई है। इस घटना में कई वाहनों के कांच फूट गए हैं, वहीं एक चालक घायल भी हो गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह बुलढाणा जिले के खामगांव कस्बे से बाहर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 जो नागपुर-मुंबई है पर लुटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। सात से आठ लुटेरों ने राजमार्ग से आने-जाने वाले वाहनों पर जमकर पथराव किया, जिसमें कई वाहनों के शीशे टूट गए और एक लग्जरी बस चालक घायल हो गया।

पथराव के बावजूद नहीं रुके वाहन

कई अपने वाहनों के शीशे तोड़कर भी बिना रुके तेज गति से वाहन चलाते रहे। एक लग्जरी बस पर भारी पथराव किया गया और चालक घायल हो गया। लग्जरी बस में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण लुटेरे भाग गए। इस समय यात्रियों ने पास के एक ढाबे के मालिक को जगाया और उससे मदद मांगी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद [पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।