logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: अवैध यात्री यातायात पर रोक लगाए, अन्यथा एसटी कष्टकरी जनसंघ का आंदोलन


खामगांव: अवैध यात्री यातायात पर तुरंत रोक लगाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी का निवेदन एसटी कष्टकरी जनसंघ खामगांव डिपो की ओर से शहर पुलिस थाने में दिया गया है. निवेदन में कह गया है कि, खामगांव बस स्थानक एवं बस स्थानक के बाहर 200 मीटर के भीतर परिसर में अवैध यात्री यातायात करने वाले वाहनों के एजेंट यह यात्रियों को बस स्थानक से लेकर जाते हैं. जिस कारण महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की आई में कमी आ रही है. 

हाल ही में अवैध यात्री यातायात करने वालों के साथ विवाद होने से शेगांव डिपो के कर्मचारियों ने कामबंद आंदोलन किया था. अवैध यात्री यातायात पर रोक नहीं लगाई तो खामगांव डिपो में भी उसकी पुनरावृत्ति हो सकती हैं. यातायात पुलिस को अवैध यात्रियों की यातायात करने वालों पर रोक लगाने में सफलता नहीं मिली है. 

इसलिए अवैध यात्री यातायात न रुकी तो एसटी कष्टकरी जनसंघ खामगांव डिपो की ओर से आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी उक्त निवेदन के जरिए दी गई हैं. निवेदन पर विभागीय जिलाध्यक्ष शिवाजी आनंदे, खामगांव डिपो अध्यक्ष रामेश्वर ठाकरे, सचिव राजेश कलमकार के हस्ताक्षर हैं.