logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: गांव में फैली ऐसी बीमारी, बच्चे से लेकर बड़ो तक के बाल लगे गलने; नागरिकों में भय का माहौल


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के शेगाँव तहसील के तीन गांवों अजीब से बीमारी फैली हुई है। जहां लोगों के बाल ऐसे झाड़ रहे हैं कि, उनके सर से बाल की ख़तम हो गए हैं। तीनों गांव के 50 से अधिक लोगों के बाल अचानक झड़ने लगे हैं और कुछ ही दिनों में वे गंजे हो जा रहे हैं, जिससे नागरिकों में दहशत फैल गई है। हर जगह हलचल मच गई है क्योंकि हर कोई नहीं जानता कि यह अज्ञात बीमारी आखिर है क्या। ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

यह बात प्रकाश में आई है कि बोंडगांव, कालवाड़ और हिंगना गांवों में एक अज्ञात बीमारी फैल गई है। गांव में परिवार इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। नागरिकों में भय का माहौल है, क्योंकि पहले तो उनके सिर में खुजली होती है, फिर बाल सीधे हो जाते हैं और तीसरे दिन वे पूरी तरह गंजे हो जाते हैं। महिलाओं की संख्या भी काफी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन गांवों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा ग्रामीणों द्वारा उपयोग किए जा रहे पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पानी की रिपोर्ट आने पर ही हमें सही कारण पता चलेगा।