logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: चलती बस का अचानक हुआ ब्रेक फेल, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


बुलढाणा: राज्य परिवहन निगम एसटी महामण्डल की बसें रख रखाव के आभाव में कबाड़ होती जा रही है। ऐसा ही एक मामला जिले से सामने आया है। जहां शेगांव से चंद्रपुर जाते समय बस का ब्रेक फेल हो गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ दिखते हुए बस को कीचड़ में लेकर चला गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल हो गई। हादसे के समय बस में 45 यात्री सवार थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, शेगांव डिपो की बस सुबह 10 बजे चंद्रपुर जाने के लिए निकली। जैसे ही बस अकोला शहर के बाहर राजमार्ग पर पहुंची अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। जिससे चालक का बस से नियंत्रण चला गया। सामने से आ रहे वाहन से बचने के लिए चालक ने बस को किनारे मिट्टी के टीले पर चढ़ा दिया। जिससे बस को नियंत्रित किया। इस बस में करीब 45 से 50 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि बस पलटी नहीं। 

लेकिन बस रुकने के बाद यात्रियों को चालक दल की कंपकंपी नजर आई। इससे पहले शेगांव अगरा की एक बस पातुरदा के पास नदी में गिर गई थी और इस घटना में 19 यात्रियों की मौत हो गई थी। हालांकि, शेगांव आगर की कुप्रबंधन में सुधार नहीं हुआ है। इस हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आईं और बड़ा खतरा टल गया। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आसपास के नागरिक दौड़ पड़े और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

देखें वीडियो: