logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: वेतन बढ़ोतरी को लेकर तहसीलदारों की हड़ताल शुरू, सरकारी कार्यालय में पसरा सन्नाटा


बुलढाणा: वेतन बढ़ोतरी को लेकर आज सोमवार से राज्यभर के तहसीलदार हड़ताल पर चले गए। हैं। वह अपनी विविध मांगो को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में बुलढाणा जिले के भी तमाम तहसीलदार हड़ताल पर गए। जिलाधिकारी कार्यालय में जहां दो कर्मचारी मौजूद रहे वहीं तहसील कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण सरकारी दफ्तरों के कामकाज पर असर देखा गया।

ज्ञात हो कि, राज्य भर के तहसीलदारों ने वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन का ऐलान किया था। इसी के मद्देनजर संभाग के सभी जिलों के तहसीलदार सोमवार को अमरावती स्थित विभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर जमा हुए और आंदोलन किया। इस प्रदर्शन में 6 तहसीलदारों और 28 नायब तहसीलदारों ने भाग लिया।

प्रदर्शन में छह हजार से अधिक अधिकारी शामिल

अमरावती की तरह राज्य भर में तहसीलदारों ने प्रदर्शन किया। राज्य के सभी छह विभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। जिनकी संख्या छह हजार से कर्मचारी शामिल हुए। जिनमे 4000 नायब तहसीलदार, 1500 तहसीलदार और 800 डिप्टी कलेक्टरों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया है।