logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि महामार्ग पर डीजल चोरो का आतंक, हाईवे पुलिस ने फिर एक गिरोह को पकड़ा


बुलढाणा: स्वर्गीय हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग जब से बना है, तब से लगातार वह चर्चा में बना हुआ है। कभी सड़क पर होने वाली दुर्घटना तो कभी अन्य कारणों से सुखिर्यों में बना हुआ है। दुर्घटओं का दौर अभी समाप्त नहीं हुआ था कि, महामार्ग पर डीजल चोरों का आतंक शुरू हो गया। महामार्ग पर चलने वाले ट्रकों से डीजल चोरों का आतंक मचा हुआ है। पिछले कई महीनों से लगातार चोरी की घटना बढ़ गई है। बुधवार को हाईवे पुलिस ने ऐसी ही एक गिरोह को गिरफ्तार किया है।

महामार्ग पर बढ़ती चोरी को देखते हुए महामार्ग पुलिस लगातार महामार्ग पर ऐसे चोरों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत बुधवार आधी रात को डीजल चोरी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोर को संभाजीनगर-बुलढाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर का नाम अनिल संजय पवार (23, निरगुड़ी खुर्द टांडा, खुलताबाद जिला संभाजीनगर) निवासी है। आरोपी के पास से कार सहित डीजल के छह कैन भी बरामद किये हैं।

महामार्ग पुलिस जिले के सिंदखेड राजा के पास गश्त कर रही थी। तभी दुसरबिड के पास चैनल 319 पर दो गाड़ियां दिखाई दी। हालांकि, पुलिस को देखते ही दोनों गाड़ियां लेकर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने उनका पीछा किया और स्विफ्ट डिजायर क्रमांक  एमएच 04 एफआर 0521 को पकड़ लिया। वहीं दूसरी कार भागने में सफल हो है।

जांच करने के दौरान पुलिस को डीजल के छह कैन दिखाई दिए। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने इस गिरोह में कई और लोगों के भी शामिल होने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।