logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: फरार आरोपी को पुलिस ने लिया कब्जें में, मंगेदर पर अत्याचार कर की थी हत्या


बुलढाना: मेहकर तहसील के ग्राम वरुड निवासी आरोपी युवक को पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने 18 फरवरी को होनेवाली पत्‍नी पर अत्‍याचार कर उसे जान से मारने की बात कबूल की है।  

मिली जानकारी के अनुसार जालना जिले के मंठा तहसील अंतर्गत के ग्राम बिलोरा निवासी किसान संदीप जाधव की बेटी का विवाह वरुड निवासी सुशील पवार के साथ तय किया गया था।  यह विवाह 17 मार्च 2023 को होनेवाला था। इस बीच दोनों परिवारों की ओर से विवाह की तैयारियों को लेकर जिले के दुसरबीड में कपड़े लेने के लिए पहुंचे थे। सभी परिवार इस खरिदारी में लगा हुआ था।  इस बात की जानकारी सुशील को थी।  जिसके चलते वह बाइक पर सवार होकर बिलोरा पहुंचा। जहां युवती घर पर अकेली थी।

इस बात का लाभ उठाते हुए सुशील ने युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।  जिसे युवती ने विरोध जताया।  इसी बात से गुस्साए सुशील ने युवती के चरित्र को लेकर आरोप किया। जिससे दोनों में जमकर विवाद हुआ। गुस्साए सुशील ने अपनी होनेवाली पत्‍नी पर ही अत्‍याचार कर उसका गला घोंट दिया व बाद में तेज हथियार से उसका गला रेत दिया। 

घटना स्थल से हडबडाहट में फरार होते समय सुशील ने अपनी बाईक से एक दूकान को टक्कर मार दी थी, जिससे परिसर के निवासियों ने उसे देख लिया था।  इस सिलसिले में मृतक के पिता संदीप जाधव की शिकायत पर सुशील पवार के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया था।  

आरोपी पहुंचा गुजरात, फिर मुंबई

इस हादसे को अंजमा देने के बाद आरोपी रोजगार प्राप्त करने के लिए गुजरात के सुरत शहर में जा पहुंचा।  जहां उसे काम नहीं मिलने से वहां से वह मुंबई पहुंचा।  वहां पर कुछ दिन काम करने के बाद आरोपी ने अपने कुछ दोस्तों से मोबाइल पर संपर्क किया, जिसके कारण आरोपी का पता पुलिस को चला।  मेहकर पुलिस द्वारा गठित किए गए विशेष दल ने आरोपी को मुंबई में दबोचा।