logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शादी के दूसरे दिन भागी दुल्हन, रिश्ता जोड़ने वाले ने की आत्महत्या; 2 गिरफ्तार


  • 3 पर मामला दर्ज

बुलढाना:  जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां शादी के दूसरे दिन दुल्हन फरार हो गई। घटना के बाद ठगी होने की जानकारी मिलते ही दूल्हे की ओर से रिश्ता जोड़ने वाले व्यक्ति ने दुल्हन की ओर से रिश्ता लाने वाले को विवाह में खर्च हुई राशि वापस मांगी किंतु यह राशि वापस देने से  इंकार किए जाने पर दयाराम चौधरी ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में मेहकर तहसील अंतर्गत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार जलगांव खानदेश जिले के पीपलगांव निवासी दयाराम चौधरी ने दूल्हे की ओर से लड़की देखने का काम किया। मेहकर तहसील के निवासी रफीक बागवान, शकूर खान पठान व एक अन्य ने डोणगांव में रिश्ता बताया। जिसके बाद लड़के ने लड़की देखी। लड़की पसंद होने के बाद विवाह की तिथि निश्चित की गई। विवाह तय समय पर भी हुआ लेकिन विवाह के दूसरे ही दिन दुल्हन ने शौच को जाने का बहाना बनाते हुए फरार हो गई। इस घटना से परिसर में खलबली मच गई।

इस तरह हुई घटना

लड़का लड़की पसंद होने के बाद दयाराम चौधरी से दुल्हन की ओर से रिश्ता जोड़ने वालों आरोपियों ने 1,30,000 रू. लिए. 26 जुलाई को पाचोरा में यह विवाह कराया गया. 28 जुलाई को दुल्हन ने शौच के लिए जाने का बहाना करते हुए घर से फरार हो गई। जिसके बाद दुल्हन वापस ही नहीं आई. घटना के पश्चात दूल्हे की ओर से रिश्ता जोड़ने वाले दयाराम चौधरी ने दुल्हन की ओर से रिश्ता जोड़े वाले आरोपियों को रुपए लौटाने की बात कही।

किंतु इन लोगों ने रुपए वापस देने से इनकार कर दिया। जिससे दुखी होकर दयाराम चौधरी ने आत्महत्या कर ली. इस सिलसिले में 14 सितंबर को दयाराम चौधरी के बेटे काशीनाथ चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं जिसके आधार पर दुल्हन की ओर से रिश्ता जोड़ने वाले आरोपी रफीक बागवान, शकूर खान पठान व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।