logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: बुजुर्ग ने युवती के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार


बुलढाणा: युवती के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान परशराम सुरगड़े (63 निवासी विदर्भ हाउसिंग सोसाइटी बुलढाणा) है।

मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय युवती चिखली के एक कॉलेज में पढ़ती है। वह बस से बुलढाणा लौट रही थी। इसी दौरान पास में बैठे बुजुर्ग परशराम ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी युवती ने फ़ोन कर अपने भाई को दी। इससे बुजुर्ग डर गया और  बुलढाणा बस अड्डे के बजाय बीच के चांडक ले आउट स्टॉप पर उतर गया।

बुजुर्ग आरोपी के उतारते ही पीड़ित युवती भी उतर गई और उसका पीछा करने लगी। इसी बीच उसका भाई व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। वे सुरगड़े को बुलढाणा शहर ठाणे ले आए। युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।