logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhna: दर्दनाक हादसा, पानी लेने गई आठ साल की बच्ची कुएं में गिरी; हुई मौत


बुलढाणा: जिले के देउलघाट में के बेहद दर्दनाक घटना हुई है। जहां पानी कुएं से पानी लेने गई आठ वर्षीय बच्ची कुएं में गिर गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम अंजलि भारत शेजोल (8) है।  घटना के सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने इसको लेकर सड़क जाम कर प्रशसन के खिलाफ विरोध किया।  

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची धनगरवाड़ी इलाके में एक कुएं से पानी लेने गई थी। तभी उसका अचानक पैर फिसला और वह कुएं में गिर गई। नतीजतन, अंजलि गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस बीच आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अजंता स्टेट रोड पर सड़क जाम कर दिया और यातायात बाधित कर दिया। सभी ने सड़क पर धरना दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व बुलढाणा पंचायत समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक अधिकारियों और परिजनों में चर्चा जारी थी।