logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: अनियंत्रित होकर ट्रेवल्स पलटी; सात जख्मी, तीन गंभीर


बुलढाणा: पुणे से नागपुर आरही एक  निजी ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए मेहकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से तीन कीहालत गंभीर बनी हुई है। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह पुणे-नागपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर मेहकर तहसील के सुल्तानपुर गांव के पास हुई। बस चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। 

मिली जाकारी के अनुसार, अमृत ट्रेवल्स  की बस गुरुवार की रात में पुणे से नागपुर  के लिए निकली थी। इसी दौरान बुलढाणा जिले के मेहकर के पास मुंबई-पुणे-नागपुर हाईवे पर सुल्तानपुर  गांव के पास बस ड्राइवर को झपकी आ गई। जिससे ड्राइवर का  बस के स्टीरिंग पर से नियंत्रण  छूट गया और बस सड़क के किनारे पलट गई। शुक्रवार की सुबह हुई इस दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय नागरिकों और पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और मेहकर  के अस्पताल में पहुंचाया।

 जब ये हादसा हुआ तब बस में सवार सभी  35 यात्री सो रहे थे।  इस हादसे में चालक समेत आठ यात्रियों को चोट आई है।  लेकिन ड्राइवर गंभीर रूप  है और उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए संभाजीनगर  के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो और यात्रियों की भी हालात गंभीर है।