logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि महामार्ग 24 घंटे में दो दुर्घटना; पांच जख्मी, एक गंभीर


बुलढाणा: समृद्धि महामार्ग पर हादसों का दौर जारी है। गुरुवार दोपहर को फिर एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसा चैनल क्रमांक 274 के पास हुआ। कार का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। 

घायलों की पहचान नागपुर के सुवर्णा चन्द्रशेखर शेलोरे (28), चन्द्रशेखर गजानन शेलोरे (30), कुणाल अरुण ठाकरे, शिवांश चन्द्रशेखर शेलोरे (उम्र ढाई साल) और भूपेन्द्र युवराज पटेले (बालाघाट, मध्य प्रदेश) निवासी के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शेलोरे परिवार अपने रिश्तेदार भूपेंद्र के साथ समृद्धि महामार्ग से जारहा था। जैसे ही वाहन डोणगाव पोलीस थाना क्षेत्र के शहापूर परिसर में पंहुचा वाहन का टायर फट गया। जिस कारण कार साइड की रेलिंग से टकराते हुए निचे पलट गई। इस हादसे में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए खामगांव के अस्पताल में भर्ती कार्य गया है। 

महामार्ग पर चौबीस घंटे में यह दूसरी घटना है। पहली घटना आज तड़के मेहकर के पास हुई। जहां खड़ी बस को पीछे से आते एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर सहित दो लोगों की मौत हो गई।