logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: स्विमिंग पूल में डूबे दो BAMS छात्र, गर्मी में तैरने पहुंचे थे युवक, प्रशासन पर लग रहे लापरवाही के इलज़ाम


बुलढाणा: जिले के चिखली स्थित तहसील जलतरण तलाव स्विमिंग पूल में गुरुवार को दो BAMS मेडिकल कॉलेज के छात्रों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे गर्मी से राहत पाने के लिए तैरने आए थे। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

मृतकों की पहचान विवेक वावडे और सुरेश वानखेडे के रूप में हुई है। युवक बीड और अकोला के रहने वाले थे , दोनों छात्र चिखली के एक BAMS मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। गर्मी बढ़ने के कारण इन दिनों स्विमिंग पूल में युवाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। लेकिन इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

लोगों का कहना है कि स्विमिंग पूल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिससे ऐसी दुखद घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों और छात्रों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है और इस हादसे की गहन जांच की मांग की जा रही है।मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।