logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: कार की टक्कर में दुपहिया सवार की मौत, अंबोडा मोड़ के समीप हुआ हादसा


खामगांव. तेज रफ्तार कार ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मारने की घटना अंबोडा मोड़ के समीप हुई. इस हादसे में दुपहिया सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खामगांव तहसील के ज्ञानगंगापुर निवासी एकनाथ वानखडे यह दुपहिया से जा रहे थे. इस बीच अंबोडा मोड़ के समीप तेज रफ्तार कार क्र.एमएच-04 डीआर-5998 ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. 

इस हादसे में एकनाथ वानखडे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस मामले में जलंब पुलिस ने उक्त कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 अ, 427 के तहत मामला दर्ज किया है. आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में चल रही है.