logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: अनियंत्रित ट्रक ने सिलेंडर से भरे ट्रक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल


तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पहले साइकिल सवार, फिर डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल और गैस सिलेंडर ट्रक को टक्कर मारी। टक्कर होते ही सिलेंडर से गैस लिक होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को भीड़ से दूर सुरक्षित स्थान पर ले गई। गनीमत रही की इस दुर्घटना में किसी की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दुर्घटना में ट्रक चालक सहित दो व्यक्ति घायल हो गया है। यह घटना सोमवार शाम साढ़े सात बजे के बीच हुई। 

खामगांव से ट्रक क्रमांक एमएच 40 एके 4447 राख को नंदुरा ले जा रहा था। इसी बीच जब इस ट्रक के चालक ने जलंब पुल के सामने वाहन से नियंत्रण खो दिया तो उसने सबसे पहले साइकिल सवार सुतला के राजू जानकीराम बागड़े को टक्कर मार दी। उसके बाद खामगांव से सुताला जाने वाली सड़क पर बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद एमएच 37 टी 0271 सिलेंडर लदे ट्रक के साइड से टकराते हुए सड़क पर पलट गया।

 इस हादसे से खामगांव नंदूरा मार्ग पर सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही खामगांव सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक को बाहर निकाला। तुरंत खामगांव के सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। घायल चालक की पहचान ज्ञानेश्वर मुकिंदा अमलकर (42, कालेगांव जिला, खामगांव) के रूप में हुई है और वाहक अवधेश प्रताप (34, उत्तर प्रदेश) को मामूली चोटें आई हैं। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल साइकिल सवार को निजी अस्पताल ले जाया गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने के बाद सिलेंडर ट्रक में रखे कुछ सिलेंडरों से गैस लीक होने लगी। लिहाजा मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक पल की देरी किए बिना सिलेंडर ट्रक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस घटना से खामगांव नंदूरा मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।