logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Buldhana

Buldhana: चाकू की नोकपर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार


बुलढाणा: बुलढाणा-मलकापुर राज्य महामार्ग पर  राजूर घाट पर एक महिला के साथ आठ लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपियों ने महिला के साथ मौजूद व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देकर उससे मोबाइल और पैसे भी छीन लिए। यह वारदात गुरुवार आधी रात को हुई। घटना की जानकारी के बाद पीड़ितों ने बोराखेड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार (13 तारीख) शाम को पीड़ित महिला के साथ दो और लोग राजूर घाट स्थित देवी के मंदिर के आसपास रुके थे। इसी दौरान आठ लोगों ने चाकू का भय दिखाकर वादी से 45 हजार लूट लिये। इसके बाद पीड़िता को प्रताड़ित किया गया। आठ व्यक्तियों में से दो ने वादी की गर्दन पर चाकू रख दिया। बाद में पीड़िता को जबरन घाटी में ले जाया गया और बारी-बारी से आठ लोगों ने उसके साथ दरिंदगी की। 

घटना के बाद पीड़ित पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच कर घटनास्थल के पास ही स्थित मोहेगांव का निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य सात आरोपियों की तलाश कर रही है। पता चला कि पीड़िता के साथ मौजूद परिजनों के साथ भी मारपीट की गयी। 

शिकायत दर्ज में की देरी तो भड़के विधायक गायकवाड़ 

मामले की जानकारी मिलते ही बुलढाणा विधायक संजय गायकवाड़ तुरंत बोराखेड़ी थाने पहुंचे। इस दौरान पीड़ितों ने पुलिस पर मामला दर्ज करने में देरी का आरोप लगाया। यह सुनते ही विधायक भड़क गए और थाने में डेरा डाल दिया। वह तीन घंटे तक वहां बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज कर उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जाए।