logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

करोली घाट पर 100 फीट गहरी खाई में गिरी बस, करीब 25 यात्री घायल


बुलढाणा: इंदौर शहर से अकोला आ रही एक निजी यात्री बस शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सुबह पांच बजे जब यात्री सो रहे थे तभी बस घाटी में गिर गई। यह बस दुर्घटना जलगांव जामोद-बुरहानपुर मार्ग पर करोली घाट पर हुई। बस 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 20 से 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज दरियापुर (मध्यप्रदेश) और बुरहानपुर के अस्पताल में कराया गया है।

जलगांव जामोद-बुरहानपुर मार्ग पर सुदूर करोली घाट पर दुर्घटना के कारण राहत कार्य में देरी हुई। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायलों की मदद के लिए नौ एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं। हादसे में यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। यह बस रॉयल ट्रेवल्स की थी। यह बस हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र में हुआ। सौभाग्य से, इस दुर्घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई।

क्यों हुआ हादसा? 

इंदौर से अकोला जा रही यह बस बीच सड़क पर खराब हो गई। ड्राइवर गाड़ी ठीक करने के लिए नीचे उतरा। उस स्थान पर ढलान होने के कारण ड्राइवर ने टायर के नीचे लकड़ी का गुटका रख दिया था। लेकिन बस के टायरों के नीचे लगा बैरियर फिसल गया और ढलान के कारण बस नीचे गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद। बस को घाटी से बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू है।